Saturday, July 16, 2022

हर 12-15 साल में बढ़ जाती है दुनिया की एक अरब आबादी, पढ़ें जनसंख्या से जुड़े रोचक तथ्य


 जुलाई माह की 11 तारीख़ को प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसी के मद्देनज़र जनसंख्या से जुड़े कुछ रोचक तथ्य यहां प्रस्तुत हैं...



  • 50 लाख जनसंख्या थी दुनिया की 10,000 ईसापूर्व में।
  • 138 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है भारतीय जनसंख्या। (अनुमानित)
  • 2000 ईस्वी में विश्व की जनसंख्या दोगुनी होकर 6 अरब पार कर गई। अब हर 12-15 साल में 1 अरब आबादी बढ़ जाती है।




  • 1000 ईस्वी में दुनिया की जनसंख्या क़रीब 40 करोड़ थी।
  • सिंगापुर का जनसंख्या घनत्व 8,000 लोग प्रति वर्ग किमी है, जो अमेरिका से 200 और ऑस्ट्रेलिया से 2,000 गुना अधिक है।
  • 60 प्रतिशत जनसंख्या एशिया में बसती है। जनसंख्या वाले देशों की सूची में शीर्ष पर शामिल चीन, भारत और इंडोनेशिया एशिया में ही हैं।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,21,08,54,977 थी ।
  • 2 अरब 93 करोड़ यूज़र्स हैं फेसबुक पर। यदि फेसबुक देश होता तो जनसंख्या के मामले में दुनिया में अव्वल होता।
  • दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व मोनाको का है जहां प्रतिवर्ग किमी में 26,000 से अधिक लोग रहते हैं।





  • 1951 को पहली बार स्वतंत्र भारत में जनगणना हुई थी।
  • 10 प्रतिशत लोग (कुल जनसंख्या के) पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्द्ध में रहते हैं।
  • 108 अरब लोग अभी तक इस संसार में सांस ले चुके हैं। आज सिर्फ़ इसकी 7 प्रतिशत जनसंख्या दुनिया में मौजूद है।
  • सबसे कम जनसंख्या घनत्व ग्रीनलैंड का है जहां पर प्रति वर्ग किमी क्षेत्र में औसतन 0.03 लोग रहते हैं।
  • 17.72 प्रतिशत आबादी दुनिया की, भारत में निवास करती है।
  • 1804 ईस्वी में इतिहास में पहली बार मनुष्यों की संख्या 1 अरब तक पहुंची। 1960 तक यह संख्या 3 अरब तक पहुंच चुकी थी।
  • 4.2 बच्चों का जन्म प्रति सेकंड हो रहा है दुनिया में।



  • 8 करोड़ 30 लाख जनसंख्या प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर बढ़ जाती है।
  • 800 लोग रहते हैं वेटिकन सिटी में, जो कि दुनिया का सबसे छोटा देश है।
  • बड़े देशों में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व 1,252 लोग प्रतिवर्ग किमी बांग्लादेश का है यह भारत से तीन गुना अधिक है।